21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्ययूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 IAS अधिकारी इधर से उधर

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 IAS अधिकारी इधर से उधर

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में एक बार फिर बड़े लेवल पर ट्रांसफर कर दिए गए है। मिल रही जानकारी के अनुसार इस बार तीन आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही देश के सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश को मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी मिल गया है। नवदीप रिणवा को यूपी का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा 2001 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कुमार शुक्ला को सचिव नगर विकास बनाया गया है। अजय कुमार शुक्ला लंबे समय से यूपी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर कार्यभार संभाल रहे थे। उनकी जगह अब 1999 बैच के नवदीप रिणवा को यूपी का मुख्य निर्वाचन अधिकारी बना दिया गया है।

इसके साथ ही एक और आईएएस अधिकारी के तबादला किये जाने की बात कही जा रही है। आईएएस अधिकारी रविन्द्र को अलीगढ़ का कमिश्नर बनाया गया है। रविन्द्र मौजूदा समय में नगर विकास विभाग के सचिव पद पर तैनात थे।

1999 बैच के IAS अधिकारी नवदीप रिणवा यूपी के कई जिलों में डीएम और उसके बाद मंडलायुक्त की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके साथ वह केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति डेपुटेशन पोस्टिंग पर भी काम कर चुके हैं। उन्हें यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी के तौर पर भारत निर्वाचन आयोग ने नवदीप रिणवा को नामित किया था।

2022 में नवदीप रिणवा मेरठ, अयोध्या के मंडलायुक्त रह चुके हैं। उनका अयोध्या आयुक्त पद पर स्थानान्तरण उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक पद से हुआ था। इसके पहले वह मेरठ, मऊ सहित कई अन्य जनपदों के डीएम के तौर में तैनात रह चुके हैं।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...