17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यट्रेन में पत्नी के शव के साथ किया 500 km का सफर,...

ट्रेन में पत्नी के शव के साथ किया 500 km का सफर, नहीं लगने दी भनक

Published on

शाहजहांपुर,

पंजाब के लुधियाना से बिहार जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में एक पति अपनी पत्नी की डेड बॉडी के साथ लगभग 500 किलोमीटर तक सफर करता रहा. पास की सीट पर बैठे यात्रियों ने इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी. जिसके बाद आनन-फानन में शाहजहांपुर की रेलवे और जीआरपी पुलिस ने महिला की डेड बॉडी को ट्रेन से उतारा.

लुधियाना से बिहार जा रही ट्रेन में पत्नी की मौत हो जाने के बाद भी उसके शव के साथ मृतका का पति कई किलोमीटर तक ट्रेन में ही यात्रा करता रहा. यात्रियों की सूचना पर रेलवे पुलिस ने शाहजहांपुर में महिला के शव को कब्जे में लिया है.

पुलिस ने बताया कि लुधियाना से बिहार जा रही मोरध्वज एक्सप्रेस ट्रेन में नवीन कुमार नामक शख्स अपनी पत्नी के साथ बिहार के औरंगाबाद जा रहा था. रास्ते में ट्रेन पर ही उस की पत्नी उर्मिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई. जिसके बाद उसने किसी को घटना की सूचना नहीं दी और पत्नी के शव के साथ ही लगभग 500 किलोमीटर तक ट्रेन पर यात्रा जारी रखी.

काफी समय पहले ही हो गई थी मौत
ट्रेन में पास की सीट पर बैठे यात्रियों को जब पता लगा तो उन्होंने ट्रेन में डेड बॉडी होने की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी. जिसके बाद शाहजहांपुर में रेलवे पुलिस बल और जीआरपी ने चिकित्सक के साथ मिलकर महिला के शव को ट्रेन से नीचे उतार लिया.

डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत काफी समय पहले हो चुकी है. फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की जांच जारी है. मृतका के पति से भी पूछताछ की जा रही है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...