15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यRSS के मंच पर मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, श्याम बेनेगल-जाकिर...

RSS के मंच पर मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, श्याम बेनेगल-जाकिर हुसैन को भी किया गया याद

Published on

नई दिल्ली,

बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक चल रही है. इसमें RSS चीफ मोहन भागवत भी मौजूद हैं. शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, तबलावादक ज़ाकिर हुसैन, गायक श्याम बेनेगल, बिबेक देवरॉय, देवेंद्र प्रधान और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा सहित कई महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी गई. पिछले दिनों इन शख्सियतों का निधन हुआ है. यह आरएसएस की पांचवीं बैठक थी, जिसमें हिंदू प्रतिनिधियों, चिन्मय समूह जैसे इस्कॉन प्रमुखों ने मुलाकात की और तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई और भारत को मजबूत बनाने पर बात हुई.

सह-सरकार्यवाह सीआर मुकंदा ने कहा कि मणिपुर में भी हमने काम किया, मणिपुर की स्थिति ठीक नहीं थी, सरकार की तरफ से तो वहां काम किया गया, लेकिन आरएसएस की तरफ से भी वहां शांति के लिए कोशिशें की गईं, 20 महीने से जो घाव है, उसे भरने में अभी बहुत वक्त लगेगा.

‘स्थानीय भाषा में रुपए का…’
परिसीमन पर बात करते हुए सीआर मुकंदा ने कहा, “जब परिसीमन की बात आती है, तो केंद्र, गृह मंत्री ने संसद में भी अनुपात के आधार पर कहा है. अगर दक्षिणी राज्यों के पास संसद में सीटों की संख्या नहीं है, तो जब इसका विस्तार होगा, तो वही अनुपात रखा जाएगा. वे ज्यादातर राजनीति से प्रेरित हैं.”उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय भाषा में रुपये का प्रतीक, भाषा के बारे में सामाजिक नेताओं द्वारा संबोधित किया जा सकता है, राजनीतिक दलों द्वारा नहीं.

‘मातृभाषा सर्वोपरि…’
आरएसएस के सह-सरकार्यवाह सीआर मुकंदा ने कहा, “डिलिमिटेशन का मुद्दा राजनीति से प्रेरित हैं. गृह मंत्री ने साफ कर दिया है कि जो मौजूदा अनुपात है उसी के हिसाब से विस्तार किया जाएगा. बाकी सारे आरोप राजनीति से प्रेरित लगते हैं. आपस में झगड़ा देश के लिए अच्छा नहीं हैं.”

पिछले कुछ दिनों से देश में चल रहे भाषा विवाद के बीच सीआर मुकंदा ने कहा, “RSS का मानना है कि मातृभाषा सर्वोपरि है. हमने कभी थ्री लेंग्वेज को लेकर प्रस्ताव पारित नहीं किया है. मातृ भाषा के अलावा काम के लिए और नौकरी के लिए अलग भाषा सीखना जरूरी है. सभी नागरिकों की पहचान और रजिस्ट्रेशन होना चाहिए.”

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...