8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यसिलेंडर लेकर जा रहा ट्रक बेकाबूर होकर नदी में जा गिरा, ड्राइवर...

सिलेंडर लेकर जा रहा ट्रक बेकाबूर होकर नदी में जा गिरा, ड्राइवर और क्लीनर की मौत

Published on

अल्मोड़ा,

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ी घटना हो गई. यहां सिलेंडर लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा. इस घटना में ट्रक चालक और क्लीनर की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक हल्द्वानी से बेरीनाग जा रहा था. जब ट्रक अल्मोड़ा जिले के सेराघाट मोटर मार्ग में मंगलता से आगे टानी के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित हो गया और जैनल नदी में जा गिरा. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.

ग्राम प्रहरी ने देखा तो तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी. घटना के बारे में जानकारी मिलते ही धौलछीना थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. उस समय खाई में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर अचेत अवस्था में पड़े थे. पुलिस ने दोनों को सीएचसी धौलछीना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

घटना को लेकर क्या बोले थाना अध्यक्ष?
इस घटना को लेकर धौलछीना थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि ट्रक चालक की पहचान हरीश चंद्र बिष्ट पुत्र प्रवीन सिंह निवासी कर्मी थाना कपकोट बागेश्वर के रूप में हुई है. वहीं क्लीनर की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं. इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...