8 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्य'मेरा नाम लेकर मुझे बदनाम करने की कोशिश...', दिशा सालियान के पिता...

‘मेरा नाम लेकर मुझे बदनाम करने की कोशिश…’, दिशा सालियान के पिता की याचिका पर बोेले आदित्य ठाकरे

Published on

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के लगभग पांच साल बाद उनके पिता ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. अब इस मामले पर आदित्य ने प्रतिक्रिया दी है.दिशा सालियान के पिता की याचिका पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि असल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है. कभी औरंगजेब तो कभी किसी दूसरे मुद्दे से सदन की कार्यवाही को बाधित किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से ये लोग मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. ये हमें बदनाम कर रहे हैं. मामला कोर्ट में है. हम इस बारे में कोर्ट में बात करेंगे. आज इनके पास कोई मुद्दा नहीं है तो ये मेरा नाम लेकर मुझे बदनाम कर रहे हैं.बता दें कि दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने अपने वकील अभिषेक मिश्रा के जरिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें दिशा की मौत की नए सिरे से जांच कराने की मांग की गई है.

याचिका में आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. दिशा के पिता ने याचिका में कहा है कि पुलिस का दावा है कि उनकी बेटी की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हुई है जो गलत है. फोटोग्राफिक साक्ष्यों से सिद्ध होता है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से छेड़छाड़ की गई थी.

उन्होंने याचिका में कहा है कि दिशा के घर पर एक छोटी पार्टी थी, जिसमें आदित्य ठाकरे सहित कई हाई प्रोफाइल लोग शामिल हुए थे. याचिका में दावा किया गया कि दिशा का गैंगरेप हुआ था.

बता दें कि सालियन की मौत 2020 में 8 जून को हुई थी और इसे आकस्मिक मृत्यु के रूप में दर्ज किया गया था और संदेह था कि यह आत्महत्या का मामला था. दिशा ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले कुछ महीनों तक उनकी मैनेजर के रूप में भी काम किया था.

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दिशा सालियन अपने बॉयफ्रेंड और अन्य दोस्तों के साथ मलाड फ्लैट में पार्टी कर रही थीं. इस दौरान बहस के बाद वह अपने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा लॉक कर लिया. दिशा के बॉयफ्रेंड रोहन को बिल्डिंग की सिक्योरिटी ने जानकारी दी थी कि दिशा बिल्डिंग से गिर गई.

बाद में जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच शुरू हुई, तो नीतेश राणे के पिता नारायण राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि आदित्य ठाकरे और उनके दोस्तों ने दिशा सालियान की हत्या की है. तब यह भी दावा किया था कि उनके पास इसे साबित करने के लिए सबूत हैं. हालांकि दिशा सालियान के माता-पिता ने कहा कि वे मुंबई पुलिस की जांच से आश्वस्त हैं और उनकी बेटी की हत्या नहीं हुई है.

पिछले साल जब राज्य सरकार ने दिशा सालियान की मौत की जांच के लिए एक एसआईटी गठित करने का आदेश दिया था, तो कुछ लोगों से पूछताछ की गई थी. गुरुवार को मालवानी पुलिस, जिसके अधिकार क्षेत्र में दिशा सालियान की मौत हुई थी, ने नीतेश राणे को तलब किया और उनसे पूछा कि क्या उनके पास दिशा सालियान की मौत के संबंध में कोई सबूत है

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...