3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्यएक ही लड़के पर आया जुड़वा बहनों का दिल, तीनों ने धूमधाम...

एक ही लड़के पर आया जुड़वा बहनों का दिल, तीनों ने धूमधाम से रचाई शादी

Published on

सोलापुर,

महाराष्ट्र के सोलापुर से शादी का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यहां दो जुड़वा बहनों ने एक ही युवक को अपना हमसफर चुना और उससे शादी कर ली. जानकारी के मुताबिक, आईटी इंजीनियर जुड़वा बहनों ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मलशीरस तालुका में शादी की है.

उधर, सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स पूछ रहे हैं कि यह शादी वैध है या नहीं? बताया जा रहा है कि जुड़वा बहनें पिंकी और रिंकी दोनों आईटी इंजीनियर हैं और मुंबई में काम करती हैं. दोनों बहनों ने अतुल नाम के युवक से शादी करने का फैसला किया. दोनों बचपन से एक ही घर में एक साथ रह रही हैं और दोनों आगे भी एक साथ ही रहना चाहती थीं.

तभी उनकी जिंदगी में एंट्री हुई अतुल मलशीरस की. अतुल मलशीरस तालुका का रहने वाला है. और मुंबई में उसका ट्रैवल एजेंसी का व्यवसाय है. कुछ दिन पहले पिता का निधन हो गया तो लड़कियां अपनी मां के साथ मलशीरस तालुका आकर रहने लगीं.

ऐसे चढ़ा प्यार परवान
एक बार जब रिंकी और पिंकी की मां बीमार हो गईं तो दोनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए उन्होंने अतुल की कार का इस्तेमाल किया. इसी दौरान अतुल दोनों जुड़वां बहनों के करीब आ गया. फिर दोनों बहनों ने अतुल से शादी करने का फैसला किया. शादी के बाद तीनों इस शादी से बेहद खुश हैं.

दूल्हा अतुल मलशीरस तालुका का रहने वाला है. मुंबई में उसका ट्रैवल एजेंसी का व्यवसाय है. कुछ दिन पहले पिता के निधन के बाद लड़कियां अपनी मां के साथ रह रही थीं. एक बार जब रिंकी और पिंकी की मां बीमार हो गईं तो दोनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए अतुल की कार का इस्तेमाल किया. इसी दौरान अतुल दोनों जुड़वां बहनों के करीब आ गया.

शुक्रवार को दोनों बहनों ने अतुल से शादी कर ली, जिसके बाद इस अनोखी शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, फिलहाल इस मामले की स्थानीय पुलिस भी तफ्तीश कर रही है, हालांकि इस अनोखी शादी पर परिजनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई है.

Latest articles

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...