19.6 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यशिवरात्रि का झंडा बांधने को लेकर भिड़े दो समुदाय, झारखंड के हजारीबाग...

शिवरात्रि का झंडा बांधने को लेकर भिड़े दो समुदाय, झारखंड के हजारीबाग में आगजनी-पथराव

Published on

हजारीबाग,

झारखंड के हजारीबाग में शिवरात्रि का झंडा और लाउडस्पीकर बांधने को लेकर दो समुदायों में झड़प हो गई है. इस दौरान आगजनी और पथराव की बात भी सामने आई है. सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है. झड़प को शांत कर दिया गया है.

यह घटना हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र के डुमरौन के हिंदुस्तान चौक पर हुई है. बताया जा रहा है कि एक समुदाय के लोग यहां शिवरात्रि पर झंडा और चोंगा (लाउडस्पीकर) लगाने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान ही दो समुदायों में झड़प हो गई. दोनों तरफ से काफी पथराव हुआ. इस झड़प के दौरान दो मोटर साइकिल, एक गाड़ी, एक टेंपो और कई दूसरी गाड़ियां को आग के हवाले कर दिया गया.

बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात
बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने एक दुकान को भी फूंक दिया है. झड़प में कुछ लोगों को चोट भी पहुंची है, जिन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती कर दी है.

झड़प के बाद पुलिस ने की अपील
इस झड़प के बाद IPS श्रुति अग्रवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि फिलहाल शांति कायम कर ली गई है. लोगों को अच्छी तरह से त्योहार मनाना चाहिए. सभी को मिलकर काम करना चाहिए. बिना मतलब लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...