21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर के बारामूला में दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

Published on

बारामूला

जम्मू कश्मीर के बारामूला में आज सुरक्षाबलों ने एक एनकाउंटर में दो आतंकियों को ढेर किया है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सुबह उन्हें आतंकियों के यहां मौजूद होने की सूचना मिली थी और इसके चलते ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो आतंकियों को मौत के घाट उतारने के बाद अभी भी सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी है और अन्य की तलाश की जा रहा है। अधिकारियों ने बताया है कि आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरु करने पर तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल दिया गया था।

पुलिस ने दी विस्तृत जानकारी
जानकारी के मुताबिक बारामूला के सोपोर स्थि हादीपुरा गांव में बुधवार सुबह आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। सोपोर पुलिस सेना की 32 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था और इलाके को खंगाला गया। यह इलाका जीडीसी हादीपोरा और पनाश कोचिंग संस्थान हादीपोरा के करीब था।

ऐसे में एहतियात के तौर पर इन्हें बंद रखा गया। ताकि किसी तरह की हानि न हो। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। इसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया, सुरक्षाबलों ने दोनों ही आतंकियों को मार गिराया और अभी भी इलाके में अन्य संभावित आतंकियों की भी तलाश की जा रही है।

आतंकियों ने आम नागरिकों को बनाया था निशाना
पुलिस अधिकारी के मुताबिक मुठभेड़ स्थल पर दो शव देखे गए हैं लेकिन अबी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के रियासी सेक्टर में एक बस पर आतंकवादी हमला हुआ था, इसमें 9 लोगों की मौत हुई थई। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल थीं, जबकि 41 लोग घायल हो गए थे।

गृहमंत्रालय ने इस हमले की जांच के लिए NIA को दी है। बता दें कि आतंकियों ने 53 सीटों वाली बस को निशाना बनाया थ, जब वह शिव खोड़ी मंदिर से वैष्णो देवी मंदिर के लिए कटरा जा रही थी। इतना ही नहीं, सोमवार को जम्मू कश्मीर के ही बांदीपुरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें आतंकी को मार गिराया गया था।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....