15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यमामा ने नाबालिग भांजी से रचाई शादी, गर्भवती होने पर पीड़िता ने...

मामा ने नाबालिग भांजी से रचाई शादी, गर्भवती होने पर पीड़िता ने दर्ज कराया केस

Published on

ठाणे,

महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने जालना जिले के 23 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ दो साल पहले अपनी नाबालिग भतीजी से शादी करने के आरोप में केस दर्ज किया है. पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता और आरोपी के भाई के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.

वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, “पीड़ित लड़की 17 साल की है और अभी गर्भवती है. उसकी शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है.

उन्होंने बताया कि मामला जालना जिले के मंथा पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है, क्योंकि अपराध इसी थाने की सीमा में हुआ है. आरोपियों में पीड़ित लड़की का पति (23), जो कि रिश्ते में उसका मामा है, उसका भाई और पीड़िता का पिता (43) शामिल हैं.

पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी 13 जुलाई 2022 को हुई थी. उस वक्त उसकी उम्र महज 15 साल 5 महीने की थी. उसके पिता ने उसकी शादी उसके मामा से कर दी थी. जालना के मंथा में शादी संपन्न हुई थी. पीड़िता के साथ उसके पति ने बार-बार बलात्कार किया, जिसके वो गर्भवती हो गई.

बताते चलें कि इसी महीने ठाणे में पुलिस ने एक शख्स रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था. आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक महिला को अपनी बवस का शिकार बनाया था. महिला की ओर से पनवेल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

जानकारी के मुताबिक, 29 साल की पीड़िता नवी मुंबई में रहती है. उसने 36 वर्षीय मोसिन हनीफ मुजावर के खिलाफ पनवेल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस को बताया कि आरोपी मोसिन हनीफ के साथ उसका अफेयर था, जिसने उससे शादी करने का वादा किया था.

इसी वादे के जरिए वो बार बार उसके साथ बलात्कार कर रहा था. लेकिन कुछ समय बाद उसने ब्रेकअप कर लिया. इस वजह से उसने पुलिस को शिकायत दी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और 376(2)(एन) के तहत केस दर्ज किया था.

Latest articles

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

मजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: श्रमिकों को समर्पित होगा 1 मई का दिन, सीएम मान ने किया ऐलान

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंगलवार (28 अप्रैल) को हुई कैबिनेट बैठक...

ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय डिपोर्ट, 11 पंजाब के, सीएम भगवंत मान बोले- दिल्ली जाकर करेंगे रिसीव

चंडीगढ़/दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए जा रहे 15 भारतीय नागरिक आज रात दिल्ली पहुंचेंगे।...

More like this