4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यनोएडा में बेकाबू ऑडी ने ली बुजुर्ग की जान, सामने आया हादसे...

नोएडा में बेकाबू ऑडी ने ली बुजुर्ग की जान, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO

Published on

नोएडा,

नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. रविवार सुबह घर से बाहर निकले एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार लग्जरी ऑडी कार ने जोरदार टक्कर मार दी. इसमे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. मामला थाना सेक्टर 24 इलाके कंचनचूंगा मार्केट के पास का है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब 6 बजे गिझोड़ निवासी बुजुर्ग जनकदेव शाह सेक्टर 24 थाना इलाके कंचनचूंगा मार्केट के पास से गुजर रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार सफेद रंग की ऑडी कार सामने से आई और बुजुर्ग को टक्कर मार दिया. इस दौरान बुजुर्ग ने बचने को कोशिश की. तबतक बहुत देर हो चुकी थी. टक्कर लगने के कारण बुजुर्ग काफी ऊंचाई तक उछल कर दूर जा गिरे. इस वजह से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

वहीं घटना के बाद बुजुर्ग के परिजन और जानकार थाने पर पहुंच गए और लिखित शिकायत दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गाड़ी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी की पहचान करने में जुटी हुई है.

बता दें कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही एक लग्जरी BMW कार ने एक ई रिक्शा को टक्कर मार दिया था. जिसमें दो लोगों कि मौत हो गई थी. अब एक बार फिर थाना क्षेत्र में लग्जरी गाड़ी से टक्कर मारने का मामला सामने आ गया है. फिलहाल पुलिस की टीम मृतक के परिजनों के साथ गाड़ी की पहचान करने में जुटी हुई है

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...