रायपुर।
राजधानी रायपुर में यूनिफाइड कमांड की बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई। रायपुर के सर्किट हाउस में बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में शुरू हुई। इसमें डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ सुरक्षा बल के आला अधिकारी ,केंद्रीय सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी और डीजीपी के अलावा सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ और राज्य पुलिस के हाईलेवल ऑफिसर भी यहां पर मौजूद थे। इसमें नक्सल मोर्चे और विकास कार्यों को लेकर बैठक में चर्चा की गई।
