21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यउन्नाव: जन्म से हर आदमी शूद्र होता है... पूर्व BJP सांसद बृजभूषण...

उन्नाव: जन्म से हर आदमी शूद्र होता है… पूर्व BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- राजीव गांधी अच्छे नेता थे

Published on

उन्नाव:

उत्तर प्रदेश के उन्नाव पहुंचे भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा की जन्म से हर आदमी शूद्र पैदा होता है और कर्म से जातियां निर्धारित होती है। साथ ही कहा कि हिंदू को बांटने के लिए यह सोचा समझा बयान दिया गया है। इसकी शुरुआत मुंबई से की गई है। औरंगजेब की महिमा मंडन करते हुए यह राणा सांगा पर पहुंच गई है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यह बात साक्षी महाराज के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान कही।

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने एक गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अन्य नेताओं के साथ बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी पहुंचे। उन्होंने मंच से सभा को संबोधित करते हुए राणा सांगा पर की गई बयानबाजी पर भी जमकर कटाक्ष किया।

राणा सांगा के नाम से राजनीति
मंच से बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राणा सांगा पर बयानबाजी की जा रही है, यह सोची समझी राजनीति है। यह कोई हवा में छोड़ा गया तीर नहीं है। यह सोचा समझा तीर है, इसलिए हमें बड़े ही धैर्य से काम लेना चाहिए। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राज ठाकरे ने उत्तर भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार किया था, इसलिए जब तक वह उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मागेंगे तब तक हम उनको अयोध्या में रामलला के दर्शन नहीं करने देंगे।

राजीव गांधी अच्छे नेता थे
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राजीव गांधी की पूर्ण बहुमत की सरकार थी, तब वह कहते थे कि केंद्र से जो 100 रुपये भेजा जाता था, वह 15 रुपये ही पहुंचता है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राजीव गांधी अच्छे नेता थे, उन्हें नहीं पता था। हालांकि पीएम मोदी ने पहले सबका खाता खुलवा दिया और अब पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचता है।

पूर्व नहीं अभूतपूर्व सांसद हूं: बृजभूषण
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जब हमें भूतपूर्व सांसद कहा जाता है तो हमें कष्ट होता है। कहा कि हम पूर्व सांसद नहीं अभूतपूर्व सांसद है। साथ ही कहा कि जो भी अयोध्या जाना चाहता है, वह हमसे संपर्क करे, हम उसकी खाने-पीने और रहने की व्यवस्था कराएंगे।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...