7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यUP: फीस जमा न होने के चलते कॉलेज ने रोका एडमिट कार्ड,...

UP: फीस जमा न होने के चलते कॉलेज ने रोका एडमिट कार्ड, फांसी पर झूला 12वीं का छात्र

Published on

प्रतापगढ़,

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं मिलने से निराश एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. आखो नौबस्ता गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह का 18 साल का बेटा शिवम सिंह धनसारी स्थित एक कॉलेज में पढ़ता था. सोमवार से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए वह रविवार दोपहर एडमिट कार्ड लेने गया था.

ग्रामीणों के अनुसार, फीस जमा न होने के कारण कॉलेज प्रशासन ने उसे एडमिट कार्ड देने से मना कर दिया. एडमिट कार्ड नहीं मिलने से निराश शिवम घर लौट आया. इसके बाद रविवार देर रात उसने घर के पीछे एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी.

शिवम एक टैलेंटेड और बुद्धिमान छात्र था. उसके ऊपर स्कूल की 5000 रुपए की फीस बकाया थी. रविवार को वह पूरा दिन स्कूल में एडमिट कार्ड लेने के लिए बैठा रहा. लेकिन स्कूल प्रशासन ने बकाया फीस के कारण उसे एडमिट कार्ड नहीं दिया. इससे निराश होकर छात्र ने घर के पीछे फांसी लगा ली.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक और प्राचार्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. घटना से परिवार में कोहराम मच गया है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this