10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeराज्यUP: 13 साल की नाबालिग को नौकरी देने के बहाने बुलाया, फिर...

UP: 13 साल की नाबालिग को नौकरी देने के बहाने बुलाया, फिर बंधक बनाकर किया गैंगरेप

Published on

कौशाम्बी ,

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर उसे बुलाया फिर बंधक बनाकर दो लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया. इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़की के साथ मारपीट कर धमकाया भी. नाबालिग के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर की दोपहर नौकरी देने के नाम पर उसकी 13 साल की बहन को आरोपियों ने करारी कस्बा बुलाया. वहां एक कमरे में बंद कर दो युवकों ने रात भर उसके साथ रेप किया. अगले दिन सुबह मंझनपुर लेजाकर आरोपियों ने धमकाया और उसकी पिटाई भी की. आरोपियों ने कहा कि इसके बारे में किसी को कुछ भी बताया तो वो उसे जान से मार देंगे.

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप
नाबालिग ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई. इसके बाद स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने भाई के तहरीर पर पॉक्सो एक्ट और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इस मामले पर मामले में DSP कौशांबी अभिषेक सिंह ने बताया कि थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र के एक युवक द्वारा तहरीर दी गई थी उसकी नाबालिग बहन के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया. तहरीर के आधार पर तत्काल गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...