7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यUP: 15 साल पहले चोरी हुईं अष्टधातु की 2 मूर्तियां बरामद, कीमत...

UP: 15 साल पहले चोरी हुईं अष्टधातु की 2 मूर्तियां बरामद, कीमत है 95 करोड़ रुपये

Published on

कौशांबी,

यूपी के कौशांबी जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. ठाकुर जी की अष्टधातु की 2 मूर्तियों के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूर्तियों की कीमत 95 करोड़ रुपये बताई जा रही है. दोनों मूर्तियों का वजन लगभग 108 किलोग्राम है.मूर्तियां करीब 15 साल पहले बांदा जिले के एक मंदिर से चोरी की गईं थीं. दस साल तक इन मूर्तियों को जमीन के अंदर दफन करके रखा गया था. इसके बाद मूर्तिया कर्वी लाई गईं. तस्कर इन मूर्तियों को केरल के एक कारोबारी को बेचने की फिराक में थे.

गिरोह का मास्टरमाइंड रामकिशोर विश्वकर्मा है. वह बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के रानीपुर का रहने वाला है. उसने बताया, “करीब 15 साल पहले बांदा के किसी गांव से मूर्तियां चोरी कर चित्रकूट के रैपुरा गांव में दफन दी थीं. वारदात में शामिल रहे 2 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है.”मूर्तियों की कीमत जानने के लिए एक मूर्ति के पांच टुकड़े किए थे. इसके बाद इन्हें देश के कई हिस्सों में सैंपल के तौर पर भेजा गया था. हाल ही में केरल के एक कारोबारी से 25 से 30 करोड़ रुपये में मूर्तियों को बेचने का सौदा हुआ था.

पुलिस चेकिंग में चढ़ गए हत्थे
एसपी हेमराज मीणा ने बताया, “महेवाघाट इंस्पेक्टर रोशनलाल हमराहियों के साथ 15-16 सितंबर की रात गश्त पर निकले थे. तभी महेवाघाट यमुना ब्रिज के पास करीब 10 लोग चित्रकूट जनपद की तरफ से आते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने सभी को रोका और तलाशी ली.

इस दौरान उनके कब्जे से अष्टधातु की 2 मूर्तियां बरामद हुईं. इसमें से एक मूर्ति खंडित थी, जिसका वजन 46 किलो है. इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है. दूसरी मूर्ति सही मिली है, जिसका वजन लगभग 62 किलोग्राम है. मूर्ति की कीमत 85 करोड़ बताई जा रही है. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
रामकिशोर विश्वकर्मा के अलावा अन्य आरोपियों में कौशांबी जिले के मंझनपुर कस्बा का रहने वाला उस्मान उल्ला उर्फ चांद बाबू, महेवाघाट थाना क्षेत्र के लौगांवा का रहने वाला विपिन कुमार शुक्ला, कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा का रहने वाला जितेंद्र कुमार, चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना अंतर्गत गौहानी का रहने वाला मुसद्दर, नादिन कुर्मियान का रहने वाला ननका, कारखाना का रहने वाला बाबूजी सोनकर, कर्वी थाना अंतर्गत पहाड़ी रोड पावर हाउस का रहने वाला नीरज विश्वकर्मा और राम प्रसाद विश्वकर्मा, मोहम्मदपुर पाइंसा थाना अंतर्गत बरबदा का रहने वाला संतोष कुमार पटेल हैं.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...