6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यUP: प्रेमी से नहीं हो रही थी शादी तो गुस्साई महिला ने...

UP: प्रेमी से नहीं हो रही थी शादी तो गुस्साई महिला ने खुद को लगाई आग और फिर..

Published on

संभल,

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 30 साल की महिला ने पुलिस चौकी से महज 150 फीट की दूरी पर खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की. प्रेमी से शादी नहीं हो पाने की वजह से महिला ने गुस्से में ये कदम उठाया था.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आग में झुलसी महिला की पहचान नाज़िया के रूप में हुई है, जिसका पिछले दो सालों से गुल अज़ीम नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था. महिला ने उससे शादी करने की इच्छा को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई थी.

दो पुलिसकर्मी भी बचाने में झुलसे
घटना के दौरान महिला की जान बचाने की कोशिश करने वाले दो पुलिसकर्मी कांस्टेबल कपिल संधू और अभिमन्यु भी झुलस गए. एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों ने महिला की आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके दौरान वो घायल हुए.

पुलिस अधीक्षक बिश्नोई के अनुसार, ‘नाज़िया ने संबल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पिछले दो सालों से गुल अज़ीम के साथ प्रेम संबंध में थी और उससे शादी करना चाहती थी. जांच के दौरान पता चला कि गुल अज़ीम पंजाब में काम करता है.

आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज
महिला ने पुलिस से कई बार संपर्क किया और पूछा कि उसकी शादी क्यों नहीं हो रही है. इसके बाद उसने थाने आकर आत्मदाह की कोशिश की. हालांकि अस्पताल में उसकी स्थिति अब ठीक है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

स्थानीय थाना प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि गुल अज़ीम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (छलपूर्वक यौन संबंध) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...