9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यUP: गोंडा में अफेयर के शक में भाई ने काटा बहन का...

UP: गोंडा में अफेयर के शक में भाई ने काटा बहन का सिर, वारदात के बाद इलाके में फैली दहशत

Published on

गोंडा,

उत्तर प्रदेश के गोंडा में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. लव अफेयर की शंका के चलते एक युवक ने धारदार हथियार से अपनी बहन का गला काटकर उसकी हत्या कर दी. इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह घटना गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के दामोदरपुरवा गांव में बीती रात हुई. यहां के 22 वर्षीय कलीम को शक था कि उसकी 16 वर्षीय बहन का किसी युवक से अफेयर चल रहा है. इसी शक के आधार पर कलीम ने बीती रात घर में रखे धारदार हथियार गड़ासे से बहन की गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी.

इस घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई. जानकारी होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों ने वारदात की जानकारी तुरंत पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इस घटना में आरोपी कलीम की मां तस्लीमा ने बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है. सीओ मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि लड़की के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी कलीम को हिरासत में ले लिया गया है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...