17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यUP: जीजा ने लिया बेइज्जती का खौफनाक बदला, डेढ़ लाख में दी...

UP: जीजा ने लिया बेइज्जती का खौफनाक बदला, डेढ़ लाख में दी सुपारी देकर साले को मरवा दी गोली

Published on

संभल ,

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में नौ दिन पहले हुए टीटू चौधरी नाम के युवक की हत्या की गई थी. इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतक के बहनोई विक्रम समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, बहनोई ने साले से बेइज्जती का बदला लेने के लिए डेढ़ लाख रुपये में अमरोहा के शूटर को सुपारी दी थी.

बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली कस्बे के निवासी टीटू चौधरी की हत्या 27 नवंबर की रात हुई थी. बाइक सवार तीन युवकों ने उसे घर से बुलाकर गोली मार दी थी. हत्या के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज और जांच के दौरान मृतक के बहनोई विक्रम पर शक हुआ और हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई. शुरुआत में वो पुलिस को गुमराह करता रहा. लेकिन सख्ती से की गई पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

युवक की हत्या का खुलासा
पुलिस पूछताछ में विक्रम ने बताया कि 27 नवंबर को उसकी पत्नी से झगड़े के बाद उसके साले अंकुश ने उसे घरवालों और ग्रामीणों के सामने पीटा था. इस घटना से अपमानित होकर विक्रम ने अपने साले की हत्या की साजिश रची. इसके लिए उसने अमरोहा के शूटर फैजान अल्वी को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी थी.

पुलिस का खुलासा और बरामदगी
इस मामले पर एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि विक्रम ने हत्या के लिए फैजान और संभल के लवी व नदीम की मदद ली. हत्या के बाद फैजान ने सरेंडर कर दिया. पुलिस ने हत्यारों के पास से एक लाख रुपये, 315 बोर का अवैध तमंचा और अन्य सामग्री बरामद की है. पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फैजान को कस्टडी में लेकर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की तैयारी चल रही है.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this