12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeराज्यUP: दलित और अन्य महिलाओं का धर्म परिवर्तन, हिंदू संगठन के हंगामे...

UP: दलित और अन्य महिलाओं का धर्म परिवर्तन, हिंदू संगठन के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

Published on

सुल्तानपुर,

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से ईसाई धर्म के प्रति प्रेरित का मामला सामने आया है. आरोप है कि गरीब और असहाय लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था. हिंदू महासंघ और राष्ट्रीय गौरक्षा समिति के पदाधिकारियों की सूचना पर पुलिस पहुंची. इसके बाद धर्म परिवर्तन करा रहे दो पादरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

दरअसल, यह मामला नगर कोतवाली के मुहरिया इलाके का है. इस मोहल्ले में एक घर में दर्जनों गरीब, असहाय व दलित महिलाएं इकट्ठी थीं. जहां दो पादरियों द्वारा उन्हें धर्म सभा के माध्यम से संबोधित कर ईसाई धर्म के प्रति प्रेरित किया जा रहा था. इसकी जानकारी जब हिंदू महासंघ व राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए.

पुलिस ने दो पादरियों को हिरासत में लिया
इस दौरान जब उन्होंने विरोध किया तो वहां मौजूद लोग आक्रामक होने लगे. इसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामला समझा तो वे भी दंग रह गए. फिलहाल पुलिस ने दो पादरियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस को उनके पास धार्मिक पुस्तकें व अन्य सामान भी मिला है. वहीं, राष्ट्रीय गौरक्षा समिति के पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि यहां गरीब और असहाय लोगों को ईसाई धर्म की ओर प्रेरित कर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है.

मामले में पुलिस ने कही ये बात
सीओ सिटी प्रशांत सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर थाने के महुआरियान मोहल्ले में सूचना मिली थी कि ईसाई धर्म के कुछ लोग वहां लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे हैं. इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की, तो मामला सत्य पाया गया. इस संबंध में दो आरोपियों साल्विन और सैनी को हिरासत में लिया गया है. दोनों वहां ईसाई धर्म का प्रचार कर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this