4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP: मुजफ्फरनगर में BJP नेता के होटल पर फायरिंग, बदमाश बोले- अगली...

UP: मुजफ्फरनगर में BJP नेता के होटल पर फायरिंग, बदमाश बोले- अगली गोली मालिक के माथे पर मारेंगे

Published on

मुजफ्फरनगर,

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने भाजपा नेता नीतीश मलिक के होटल पर जमकर फायरिंग की. घटना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर स्थित संगम होटल में हुई. हमलावर स्कॉर्पियो कार में सवार थे और शराब के नशे में धुत थे.

शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे कुछ युवक होटल पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों से बदतमीजी करने लगे. जब कर्मचारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने चाकू निकाल लिया और किचन तक उनका पीछा किया. किसी तरह मामला शांत कर उन्हें वहां से भेजा गया, लेकिन कुछ घंटों बाद करीब 2 बजे स्कॉर्पियो सवार बदमाश फिर लौटे और होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

CCTV में कैद हुई वारदात
घटना के दौरान किसी ने हमलावरों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस वीडियो में एक बदमाश होटल मालिक को अगली गोली माथे पर मारने की धमकी देता नजर आ रहा है. वीडियो में हमलावर सचिन मलिक नाम के व्यक्ति का नाम लेते भी सुने गए.

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज कब्जे में
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे. पुलिस ने होटल के CCTV कैमरों की फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

होटल मालिक ने की सख्त कार्रवाई की मांग
भाजपा नेता नीतीश मलिक, जो 2013-2017 तक भाजपा यूथ विंग के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं. इस घटना को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार योगी जी की है, फिर भी गुंडों के हौसले इतने बुलंद हैं. प्रशासन को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए.

पुलिस की कार्रवाई जारी
नई मंडी क्षेत्र की सीओ रुपाली राव ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच कर रही है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...