17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यUP: लड़की ने प्यार में मिले धोखे का लिया खौफनाक बदला, प्रेमी...

UP: लड़की ने प्यार में मिले धोखे का लिया खौफनाक बदला, प्रेमी को मिलने बुलाकर काट दिया प्राइवेट पार्ट

Published on

मुजफ्फरनगर,

यूपी के मुजफ्फरनगर में प्यार में धोखा खाने के बाद एक युवती ने अपने प्रेमी से इसका खौफनाक बदला लिया. प्रेमी के दूसरी जगह शादी करने की खबर मिलने के बाद युवती ने उसे मिलने बुलाया और उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया. यह घटना रविवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक होटल में हुई.

जानकारी के अनुसार, चरथावल थाना क्षेत्र के कुल्हेड़ी गांव में रहने वाले एहतशाम उर्फ बबलू (21) और युवती (22) के बीच पिछले 8 साल से प्रेम संबंध थे. हाल ही में एहतशाम की शादी मेरठ जिले के सिवाल खास गांव की एक युवती से तय हो गई थी. इस बात से नाराज प्रेमिका ने धोखे का बदला लेने के लिए एहतशाम को मिलने के लिए बुलाया.

रविवार को सिविल लाइंस क्षेत्र के एक होटल में दोनों के बीच बहस हुई. गुस्से में लड़की ने धारदार हथियार से एहतशाम के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. इस दौरान खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश में हिना भी घायल हो गई.

पुलिस ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने एहतशाम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. पुलिस ने बताया कि युवती ने आरोप लगाया कि एहतशाम ने उसे धोखा दिया और किसी और से शादी करने का फैसला कर लिया था.

सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि दोनों घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. युवती ने बताया कि घटना होटल में हुई है जबकि एहतशाम ने कहा कि गाड़ी के अंदर उस पर हमला किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना की जांच के लिए सीडीआर और अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है.

Latest articles

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...