5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP: पत्नी को जंगल में आपत्तिजनक हालत में देखा, फिर पति ने...

UP: पत्नी को जंगल में आपत्तिजनक हालत में देखा, फिर पति ने साली के साथ मिलकर खेला खूनी खेल

Published on

कौशांबी,

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में श्रवण कुमार मर्डर केस में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार, मृतक श्रवण कुमार को जंगल में आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद रमेश ने अपनी साली कमला देवी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.

घटना 2 अप्रैल 2025 को सामने आई जब कड़ा धाम इलाके के सौरई बुजुर्ग गांव के कुएं से श्रवण कुमार का शव बरामद हुआ. पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद जब जांच शुरू की गई तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई.

हत्या के बाद शव को कुएं में फेंका
मृतक श्रवण कुमार डोडापुर गांव का रहने वाला था और जफरपुर गांव से संदिग्ध स्थिति में लापता हुआ था. जांच में पता चला कि श्रवण के अवैध संबंध विमला और उसकी बहन कमला के साथ थे. विमला के पति रमेश को पहले से इस रिश्ते की जानकारी थी.

9 अप्रैल की रात जब रमेश जंगल पहुंचा तो उसने श्रवण को अपनी पत्नी विमला और साली कमला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. विमला वहां से भाग गई. इसके बाद रमेश और कमला ने मिलकर श्रवण का गला घोंट दिया और शव को कुएं में फेंककर फरार हो गए.

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी राजेश कुमार के मुताबिक दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...