18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यUP: बरेली में मुहर्रम के जुलूस में डीजे को लेकर भिड़े दो...

UP: बरेली में मुहर्रम के जुलूस में डीजे को लेकर भिड़े दो समुदाय, बनारस में भी चले ईंट-पत्थर

Published on

बरेली/वाराणसी,

उत्तर प्रदेश के बरेली और वाराणसी में मुहर्रम के मौके पर दो पक्षों के भिड़ंत हो गई. बरेली के भोजीपुरा के मझौआ गांव में मुहर्रम जुलूस निकलने के दौरान डीजे बजाने को लेकर पथराव शुरू हो गया. वहीं वाराणसी के करधना गांव में ताजिया लेकर जाने के दौरान दो पक्षों में ईंट-पत्थर और लाठी डंडे चल गए. इस पथराव में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिसमें कई महिलाएं और बच्चियां भी शामिल हैं. पथराव की सूचना पर पुलिस के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है की पुलिस के सामने ही ताजियेदारों ने उनसे मारपीट की.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका. पुलिस हंगामा और पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का दावा कर रही है.घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. क्षेत्र में बिगड़े हालात को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है.

दरअसल भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मझौआ गंगापुर गांव में मंगलवार सुबह मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें डीजे भी लगाया गया था. डीजे लगाने का दूसरे समुदाय ने यह कहते हुए विरोध किया की पहली बार ऐसा क्यों किया जा रहा है, जबकि मातम के जूलूस में पहले ऐसा नहीं होता था.गांव के लोगों ने बताया कि मुहर्रम के जुलूस में कभी भी डीजे नहीं बजता था. नई परंपरा बताकर हम लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि ऐसे तो बुलडोजर और रंग भी पहले कांवड़ों में नहीं होता था.

यही बहस होते-होते मामला मारपीट, गाली गलौच से लेकर पथराव तक पहुंच गया. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों पर पथराव शुरू कर दिया. लोगों ने घरों में छुप कर जान बचाई. साथ ही ताजियेदारों ने लोगों की दुकान पर भी पथराव किया जिसके बाद दुकानें बंद कर दी गई.

हुड़दंगियों का इतने से भी मन नहीं भरा और उन्होंने दुकान और घरों के दरवाजे तोड़ने की कोशिश की, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक पक्ष की महिलाएं डंडे और पत्थर बरसा रही है और शटर तोड़ने की कोशिश हो रही है. लोगों का आरोप है की मौके पर फोर्स के साथ इंस्पेक्टर भोजीपुरा मृदुलकांत शुक्ला मौजूद थे लेकिन वह मूकदर्शक बने खड़े रहे. एसपी (क्राइम) मुकेश प्रताप सिंह कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे, तब डीजे हटवाकर मामले को शांत करा दिया गया.

पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को समान्य बनाया जिसके बाद जुलूस को फिर से निकाला गया. तनावपूर्ण शांति को देखते हुए मझौआ गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस के साथ-साथ आरएएफ और पीएसी की तैनाती की गई है.वहीं घटना को लेकर जिला अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि किसी भी तरह की नई परंपरा शुरू नहीं करने दी जाएगी. अगर कोई नया कुछ करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

वाराणसी में भी बवाल
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करधना गांव में ताजिया लेकर जाने के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत हो गई, जिसके बाद ईंट, पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे. मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ. दरअसल बताया जाता है कि ताजिया ले जाते वक्त रास्ते में पड़े जामुन के पेड़ की डाल को मुस्लिम पक्ष के लोग खुद ही काटने लगे, जबकि हिंदू पक्ष ने पेड़ की डाल खुद काटनी चाही. इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद हाथापाई होने लगी.

मौके पर पहुंचे वाराणसी एसपी (ग्रामीण) सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि ताजिया लेकर लोग मिर्जामुराद के करधना तक आए थे, जहां पेड़ की डाल काटने को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष में विवाद हुआ और फिर पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे. इस दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....