24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यUP : बलि चढ़ाने के लिए मासूम की पांच बार चाकू मारकर...

UP : बलि चढ़ाने के लिए मासूम की पांच बार चाकू मारकर हत्या, बेटे को ठीक करना चाहते थे दंपती

Published on

देवरिया:

ai version

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में अंधविश्वास के चक्कर में एक मामा और मामी ने अपनी ही भांजी का कत्ल कर रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। हत्यारोपी मामा का बेटा अक्सर बीमार रहता था। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के मुताबिक हत्यारोपी मामा, मामी ने बताया, उनके सपने में आकर देवी मां ने कहा था कि किसी नाबालिग बच्ची की बलि चढ़ाओ तो तुम्हारा बेटा स्वस्थ हो जाएगा। फिर हत्यारोपियों ने अपनी ही भांजी की बलि चढ़ा दी। पुलिस ने आरोपी मामा-मामी को गिरफ्तार कर लिया है।

देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के डेहरा डाबर गांव में बीते 27 नवंबर को एक 13 वर्षीय बच्ची का अर्धनग्न शव बरामद हुआ था। बच्ची के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किया गया था। मृतका भटनी थाना क्षेत्र के भरहे चौरा गांव की निवासी थी। अपने पिता के ननिहाल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने दादी के साथ आई थी। 27 नवंबर को शादी थी और उसी दिन शाम को बच्ची अचानक गायब हो गई। परिजनों ने पूरी रात बच्ची को तलाश किया। सुबह उसका अर्धनग्न शव गांव के बगल में मक्के के डंठल में बरामद हुआ।

शाल और बनियान के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
बच्ची का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत देखकर लोगों ने अनहोनी की भी आशंका जताई थी। पुलिस भी मामले के खुलासे को लेकर हर एंगल पर काम कर रही थी। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी। एसपी के मुताबिक पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और शव की गहन जांच के बाद पता चला कि बच्ची के पेट, सीने, ललाट, हाथ समेत पांच जगहों पर चाकू से वार कर खून निकला गया है। ऐसे में पुलिस ने तंत्र-मंत्र वाले एंगल को आधार बनाकर भी जांच शुरू की। शव के पास से पुलिस को एक शाल और जेंट्स बनियान भी बरामद हुई थी।

बलि चढ़ाओ तो ठीक होगा बेटा
पुलिस की जांच में बरामद शाल मृतका की छोटी मामी सविता और बनियान उसके मामा शेषनाथ यादव की थी। शेषनाथ व सविता उत्तराखंड में रहते हैं। बरामद कपड़ों के आधार पर पुलिस शेषनाथ और उसकी पत्नी सविता से पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई। आरोपी मामी सविता ने पुलिस को बताया कि मेरा बेटा संजय मानसिक रोगी है। यूट्यूब के माध्यम से सविता ने तंत्र-मंत्र की विद्या सीखी थी। सविता ने बताया कि एक दिन सपने में देवी मां ने कहा कि अगर किसी नाबालिग लड़की की बलि चढ़ाओगी तो तुम्हारा बेटा ठीक हो जाएगा।

शव को पांच जगह से काट कर निकाला था खून
सविता ने पुलिस को बताया कि उसके जेठ गेना लाल यादव के घर शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए सभी रिश्तेदार आए थे। यह बच्ची भी आई थी। बलि चढ़ाने के लिए यह बच्ची ठीक लगी। गेना लाल का एक पुराना घर गांव में भी है। शादी के दिन शाम को बच्ची खेलते हुए पुराने घर चली गई। जहां मौजूद सविता और शेषनाथ ने उसे बहला फुसला कर रोक लिया।

थोड़ी देर में सन्नाटा होने के बाद पति पत्नी दोनों ने मिलकर बच्ची का बलि चढ़ा दी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बच्ची के पेट, सीना, हाथ, ललाट समेत पांच जगहों पर चाकू से काट कर खून निकाला था। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को मक्के के डंठल में छुपा दिया। आरोपियों ने खून से सना कपड़ा और चाकू अपने घर में छज्जे पर रख दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...