7.7 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यUP: इनोवा ने मारी ऐसी टक्कर, ऑटो में फंस गए शव, 5...

UP: इनोवा ने मारी ऐसी टक्कर, ऑटो में फंस गए शव, 5 ने मौके पर ही दम तोड़ा

Published on

बांदा,

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक एसयूवी गाड़ी और ऑटो आपस में भिड़ गई. इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग बुरी तरह घायल हो गए. हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. कुछ शव तो ऑटो में फंस गए, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया.

बांदा के गिरवां बस स्टैंड के पास शुक्रवार की शाम को ऑटो और इनोवा के बीच ये टक्कर हुई, जिसमें ऑटो में सवार आधा दर्जन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौतो हो गई. घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों में सात और 10 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए.

गाड़ियों में ही मृतकों के शव फंसे हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुट गई. अधिकारियों के अनुसार, इनोवा और ऑटो के बीच आमने-सामने सीधी टक्कर हुई थी. चालक मौके से फरार हो गया था जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया. मृतकों की शिनाख्त की जा रही और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

इस बारे में जिले के एसपी अभिनंदन ने बताया कि यह ऑटो नरैनी की तरफ से आ रहा था जबकि इनोवा गाड़ी बांदा से नरैनी की तरफ जा रही थी. इसी बीच इनोवा ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसके बाद ऑटो पलट गई और इनोवा पानी से भरे गड्ढे में गिर गई.

उन्होंने कहा, घायलों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया और सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई जबकि इतने ही लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इनमें कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है. इनोवा गाड़ी चला रहा ड्राइवर शराब के नशे में था जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई. इनोवा चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...