21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यUP: हैंडपंप में पानी भरने को लेकर चले लात-घूसे, दबंगों ने महिलाओं...

UP: हैंडपंप में पानी भरने को लेकर चले लात-घूसे, दबंगों ने महिलाओं को भी पीटा, Video

Published on

कौशांबी,

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूसे बरसाए. इस मारपीट में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है.

मामला चरवा थाने के हिंगवाही मजरा सैयद सरावां गांव का है. यहां गुरुवार की सुबह हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. थोड़ी देर बाद दोनों पक्ष एक दूसरे को गाली देने लगे और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. इस मारपीट में महिलाएं भी शामिल हैं. इस मारपीट में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

मारपीट का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसका वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, मारपीट का वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है. सैयद सरावां गांव के करन सिंह की पत्नी बिट्टन देवी का आरोप है कि गुरुवार सुबह वह हैंडपंप पर पानी भरने गई थी. इसी बीच पड़ोसी अपने परिवार के साथ हैंडपंप पर पानी भरने पहुंच गया.

उसने पहले तो पानी भरने के लिए रखी उसकी बाल्टी फेंक दी. इसके बाद गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. पीड़िता ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

मामले में DSP ने कही ये बात
मामले में डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग मारपीट कर रहे हैं. जांच में पता चला है कि मारपीट पानी भरने को लेकर हुई है. अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this