10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP: बलिया से नदी के रास्ते बिहार भेजी जा रही 10 लाख...

UP: बलिया से नदी के रास्ते बिहार भेजी जा रही 10 लाख की शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Published on

बलिया,

उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस ने बिहार में नदी के रास्ते भेजी जा रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है. साथ ही पुलिस ने 10 लाख रुपये की अवैध शराब की खेप भी बरामद किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. छापेमारी के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया है. जिससे पूछताछ की जा रही है.

अधिकारी के मुताबिक नदी के रास्ते बिहार तस्करी कर लाई जा रही 10 लाख रुपये की अवैध शराब की खेप को पुलिस ने मंगलवार को पकड़ लिया. इस सिलसिले में सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जानकारी देते हुए बैरिया क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने मंगलवार को बताया कि शिवपुर से नदी के रास्ते बिहार में शराब ले जाए जाने की सूचना पर दोकटी पुलिस ने घटनास्थल से 100 मीटर आगे चौकी बना दी थी.

ऐसे में जब एक वाहन आया तो उसका चालक उसे छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान बलिया के रेती थाना क्षेत्र के गंगा पांडेय का टोला निवासी सोनू बहेलिया (29) के रूप में हुई है. उसके पास से एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप जब्त की गई, जिसमें 200 पेटी अंग्रेजी शराब थी.

कुरैशी ने बताया कि प्रत्येक पेटी में 48 बोतलें थीं, जो कुल 1728 लीटर थीं. जिनकी कीमत 10 लाख रुपये है. फिलहाल मामले में डोकटी थाने में आबकारी अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर ली गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. इससे दो दिन पहले, जयप्रभा सेतु पुलिस पिकेट के पास बिहार के लिए 25 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब की एक और खेप जब्त की गई थी. कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया था.

 

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...