11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यUP: लव मैरिज करने वाले कपल को गांव में घुसने से रोका,...

UP: लव मैरिज करने वाले कपल को गांव में घुसने से रोका, पंचायत ने ग्रामीणों से स्टांप पेपर पर लिए सिग्नेचर

Published on

बिजनौर,

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां लव मैरिज करने वाले युवक को अपने ही गांव में आने से रोक दिया गया. इतना ही नहीं गांव की पंचायत ने लोगों से स्टांप पेपर पर सिग्नेचर करवाए. पीड़ित युवक ने अपने गांव में जाने के लिए पुलिस से मदद मांगी है.

जानकारी के मुताबिक शादी के बाद से युवक अपनी पत्नी को के साथ गांव से बाहर रहे रहा था. लेकिन जब वो दशहरा के मौके पर अपने गांव लौटना चाहता था, तो गांव के लोगों ने उसके और उसकी पत्नी के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया.

यह घटना मुकरंदपुर राजमल गांव में की है, यहां रहने वाले अभिषेक नाम के युवक ने तीन महीने पहले अपनी ही जाति की लड़की से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद से वह अपनी पत्नी को लेकर गांव से बाहर रहने लगा था. लेकिन जब वह दशहरा के मौके पर अपने गांव लौटना चाहता था, तो गांव के लोगों ने उसके और उसकी पत्नी के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया.

गांव की पंचायत ने अभिषेक के परिवार से स्टांप पेपर पर लिखवाकर यह फरमान जारी किया कि यदि अभिषेक और उसकी पत्नी गांव आएंगे, तो उसके परिवार को भी पंचायत के निर्णय के अनुसार सजा दी जाएगी. इस फैसले के कारण अभिषेक और उसकी पत्नी ने एसपी अभिषेक झा से मुलाकात की. उसने पंचायत द्वारा जारी स्टांप पेपर भी एसपी को सौंपा और कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है. साथ ही, परिवार का भी बहिष्कार किया जा रहा है.

एसपी अभिषेक झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना अध्यक्ष को जांच के निर्देश दिए और युवक-युवती की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आदेश दिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर पंचायत के लोग किसी तरह की अनुचित कार्रवाई करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में युवक और उसकी पत्नी को गांव पहुंचाया
इसके अलावा एसपी के आदेश पर नगीना क्षेत्र के सीओ भरत सोनकर और बढ़ापुर के थाना प्रभारी ने पुलिस सुरक्षा में अभिषेक और उसकी पत्नी को उनके गांव पहुंचाया. पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देते हुए उनके परिवार को भी पूरी सुरक्षा मुहैया कराने का वादा किया है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि यदि किसी ने भी उनके या उनके परिवार के साथ अभद्रता की, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

बीएचईएल ने केंद्र सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

नई दिल्ली भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत...

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...