8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यUP: कानपुर में 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई लोगों...

UP: कानपुर में 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Published on

लखनऊ ,

उत्तर प्रदेश के कानपुर के थाना चमन गंज इलाके के गांधी नगर में स्थित पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग लग गई. बिल्डिंग में जूता कारखाना भी है. आग को बुझाने के लिए मौके पर कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं. इमारत में एक ही परिवार के पांच लोग, पति पत्नी और तीन बच्चे फंस गए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिया.

दमकल विभाग चला रहा रेस्क्यू अभियान
दमकल विभाग के कर्मचारी इमारत में रहने वाले लोगों को निकालने और आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. घटनास्थल का वीडियो सामने आया है. जिसमें नजर आ रहा है कि दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझा रहे और स्थानीय लोगों की भीड़ एकजुट हो गई. मौके पर पुलिस भी मौजूद है.

नीचे कारखाना, ऊपर रहते लोग
शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांधी नगर इलाके में स्थित बिल्डिंग में नीचे तक में जुट का कारखाना चलता ओर ऊपर लोग निवास करते हैं. अचानक शर्ट सर्किट से आग लग गई और पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया.

कानपुर के 40 दुकान कुम्हार मार्केट में लगी आग
चमन गंज इलाके के अलावा शनिवार रात को किदवई नगर स्थित ’40 दुकान कुम्हार मार्केट’ में भीषण आग लग गई, जिससे एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं. इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला. स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और आग बुझाने में सहायता भी की. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...