11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यUP: बंद पड़े मदरसे में मौलवी ने 8 साल की मासूम से...

UP: बंद पड़े मदरसे में मौलवी ने 8 साल की मासूम से की दरिंदगी

Published on

महाराजगंज,

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में भारत-नेपाल सरहद के पास बंद पड़े मदरसे में एक मौलवी ने 8 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. खून से लथपथ बच्ची रोते हुए किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया. घटना के बारे में सुनकर परिजन के होश उड़ गए. इसके बाद बच्ची के परिजन ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, महाराजगंज जिले में सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची को सोमवार की सुबह अपने घर से रुपए लेकर दुकान पर सामान लेने जा रही थी. उसी समय रास्ते में मौलवी मिल गया. 55 वर्षीय मौलवी ने बच्ची 20 रुपए दिए और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. आरोप है कि मौलवी ने बच्ची को मदरसे के एक कमरे में ले जाकर रेप किया.

रेप की वारदात के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई. इसके बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया. बच्ची किसी तरह रोते बिलखते हुए घर पहुंची तो उसके कपड़े खून से सने थे. परिजन के पूछने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद बच्ची के परिजन ने घटना की सूचना सोनौली पुलिस की दी. सूचना पर सीओ नौतनवा व कोतवाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.

पुलिस ने बच्ची के परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया. सीओ अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में सोनौली कोतवाल महेंद्र यादव व परसामलिक थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सोनौली कोतवाल महेंद्र यादव ने बताया कि रेप की वारदात को अंजाम देने वाले 55 वर्षीय आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...