9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्ययूपी: PWD ट्रांसफर विवाद के बाद मंत्री जितिन प्रसाद का एक्शन, OSD...

यूपी: PWD ट्रांसफर विवाद के बाद मंत्री जितिन प्रसाद का एक्शन, OSD को हटाया

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश में पीडब्ल्यूडी विभाग में हुए ट्रांसफर के मसले पर बड़ा एक्शन हुआ है. मंत्री जितिन प्रसाद ने अब अपने ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) को हटा दिया है. बीते दिनों पीडब्ल्यूडी में हुए तबादलों में अनियमितता पाई गई थी. इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिये थे. अब उसकी रिपोर्ट आने के बाद जितिन प्रसाद ने एक्शन लिया है.

पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद के ओएसडी अनिल कुमार पांडे को हटा दिया है. भारत सरकार से प्रतिनियुक्ति पर आए अपर सचिव अनिल पांडे के खिलाफ विजिलेंस जांच और विभागीय कार्रवाई के भी सिफारिश हुई है.

क्या है मामला?
यूपी में चिकित्सकों के तबादले में हुई गड़बड़ियों के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इंजिनियरों के तबादले में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया था. सूत्रों के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग में मृत इंजीनियर की भी तैनाती कर दी गई और बाद में विभाग ने अपनी गलती सही की. लोक निर्माण विभाग में 350 से अधिक इंजीनियरों का तबादला हुआ था. पीडब्ल्यूडी के करीब 200 अधिशासी अभियंताओं और डेढ़ सौ से अधिक सहायक अभियंताओं का तबादला किया गया है. इनको लेकर ही शिकायतें आई थीं.

 

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...