30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्ययूपी: एक क्विंटल चांदी की सिल्लियां, लाखों रुपये कैश... तस्करों के पास...

यूपी: एक क्विंटल चांदी की सिल्लियां, लाखों रुपये कैश… तस्करों के पास मिला ‘खजाना’

Published on

चंदौली,

दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (चंदौली) की जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चांदी तस्करों के गिरोह को पकड़ा है. ये गिरोह अवैध तरीके से चांदी की खेप लेकर वाराणसी से पश्चिम बंगाल जा रहा था.

पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पास से एक क्विंटल से अधिक चांदी की सिल्लियां बरामद की हैं. साथ ही साथ 3 लाख 75 हजार की नगदी भी बरामद की है. जीआरपी के अनुसार, बरामद की गई चांदी की कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में इनकम टैक्स और जीएसटी की टीम को भी सूचित कर दिया है और मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

दरअसल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की जीआरपी और आरपीएफ की टीम स्टेशन पर रूटीन चेकिंग कर रही थी. इस दौरान उनकी नजर इन तीन युवकों पर पड़ी, जिनके पास ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग मौजूद थे. शक के आधार पर जब उनके सामानों की तलाशी ली गई तो जीआरपी और आरपीएफ के जवान हैरान रह गए. सभी बैग में चांदी की सिल्लियां भरी हुई थीं. साथ ही साथ एक बैग में ₹375000 कैश भी मौजूद था.

पुलिस ने जब उनसे चांदी और कैश के बारे में पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. उनके पास किसी भी तरह के कोई कागजात भी मौजूद नहीं थे. लिहाजा पुलिस ने तीनों युवको को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि चांदी की इस खेप को वह लोग बनारस से पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे.

जीआरपी की माने इन युवकों ने इससे पहले भी चांदी की तस्करी की थी. अब जीआरपी और आरपीएफ के साथ-साथ जीएसटी और इनकम टैक्स की टीम इनसे पूछताछ कर रही है. कुंवर प्रभात सिंह (डिप्टी एसपी, जीआरपी ) ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ क़ी टीम चेकिंग कर रही थी. इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 1-2 पर शौचालय के पास तीन युवक दिखाई दिए. शक के आधार पर उनके सामानों की तलाशी ली गई तो उसमें से एक कुंतल, 3 किलो, 119 ग्राम चांदी बरामद हुई. इसके साथ ही 375000 कैश भी बरामद हुए.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...