9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यअपना दल एस के यूपी अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अनुप्रिया...

अपना दल एस के यूपी अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अनुप्रिया पटेल पर लगाए गंभीर आरोप

Published on

प्रतापगढ़

अपना दल (सोनेलाल) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार पाल ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए पद एवं पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी पर खुद की उपेक्षा और विचारधारा से भटकने का आरोप लगाया। राजकुमार पाल ने अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य अनुप्रिया पटेल को पत्र लिखकर पार्टी और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात कही।

राजकुमार ने पत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर और सोनेलाल पटेल की विचारधारा से भटकने का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “लगातार हो रही उपेक्षा एवं बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर और डॉ. सोनेलाल पटेल जी की पवित्र विचारधारा से अपना दल (एस) के भटक जाने के कारण मैं प्रदेश अध्यक्ष एवं प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।”

उन्होंने इस संदर्भ में पार्टी नेताओं को कई बार अवगत कराने और उसे नजरअंदाज किए जाने की बात कही। उन्होंने पत्र में आगे लिखा, “उक्त संबंध में कई बार अवगत कराया, लेकिन मेरी बातों/विचारों को अनसुना कर दिया गया। मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने की कृपा करें। आपके नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण वातावरण में काम करने का मौका मिला, इसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद।”

बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल अपना दल (एस) से प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा बड़ा झटका माना जा रहा है। कुछ दिनों पहले ओपी राजभर की सुभासपा से बड़ी बगावत की खबर आई थी और कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया था। वहीं, अब अपना दल (एस) यूपी प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया। उनके साथ पार्टी सचिव कमलेश विश्वकर्मा समेत कई पदाधिकारियों ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया है। इससे पहले भी पार्टी के कई नेता खुद की उपेक्षा का आरोप लगा चुके हैं।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...