30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यUP: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट ने हॉस्टल में की खुदकुशी, मौके से...

UP: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट ने हॉस्टल में की खुदकुशी, मौके से मिला सुसाइड नोट

Published on

बरेली,

यूपी के बरेली में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्रा की पहचान 19 साल के निहारिका के रूप में हुई है जो बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (बीसीए) की फर्स्ट ईयर की छात्रा थीं. वो अपने कमरे में मृत पाई गईं.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक नर्मदा हॉस्टल में रहने वाली निहारिका की आत्महत्या की खबर से यूनिवर्सिटी कैंपस में मातम पसर गया. वहीं इस घटना को लेकर इलाके के एसएचओ संजय सिंह तोमर ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर की है.

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें निहारिका ने यह आत्मघाती कदम उठाने के कारणों को भी बताया है. हालांकि, सुसाइड नोट की जानकारी को अभी जांच की वजह से सार्वजनिक नहीं किया गया है.

पुलिस ने निहारिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिवार को इस दुखद घटना की सूचना दे दी है. एसएचओ तोमर ने कहा, ‘हम मामले की जांच कर रहे हैं, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि निहारिका ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया.’ यूनिवर्सिटी प्रशासन और छात्राओं से भी इस घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है.

निहारिका के क्लासमेट और हॉस्टल की अन्य छात्राओं ने बताया कि वह एक शांत स्वभाव की लड़की थी और हमेशा पढ़ाई में ध्यान लगाती थी. इस घटना से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा यूनिवर्सिटी सदमे में है. पुलिस ने कहा है कि सुसाइड नोट और अन्य जांच के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...