10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्ययूपी : बिल्हौर नगर पालिका की बैठक में हंगामा… BJP पार्षद ने...

यूपी : बिल्हौर नगर पालिका की बैठक में हंगामा… BJP पार्षद ने बाबू को बोतल मारी, चेयरमैन से बोला चीर दूंगा

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बिल्हौर नगर पालिका में बजट को लेकर बैठक चल रही थी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी समर्थित पार्षद की नगर पालिका में कार्यरत बाबू से कहासुनी हो गई। पार्षद ने बाबू को बोतल फेंक कर मार दी। इसके बाद चेयरमैन से बोला चीर कर रख दूंगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है।

बिल्हौर नगर पालिका के सभागार में बजट वर्ष 2025-26 की बैठक शुरू हुई। बैठक में 3 मिनट 14 सेकेंड के वायरल वीडियो में बीजेपी पार्षद अतुल तिवारी की सदन में बैठे बाबू जितेंद्र सिंह से पूरी नगर पालिका हाईजेक करने का आरोप लगाकर उग्र हो गए। पार्षद ने कहा कि यहीं मारूंगा। इसके बाद मेज पर हाथ पटकते हुए बाबू को बोतल फेंक कर मार दी। बाबू ने विरोध करते हुए कहा कि फालतू बात मत करना। यहां 24 लोग और बैठे हैं।

बैठक में पास हुआ बजट
पार्षद ने चेयरमैन इखलाख अहमद से कहा कि तुम दोनों को मारूंगा और चीर दूंगा। इसके बाद दोनों तरफ से हंगामा शुरू हो गया। किसी तरह से अन्य पार्षदगणों ने बवाल शांत कराया। इसके बाद बैठक में 19.19 करोड़ का बजट पास हो गया। चेयरमैन इखलाख का कहना है कि बैठक में जो भी हुआ उसका वीडियो वायरल है। सदन में मौजूद लोगों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि ईओ की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे थे, लेकिन तब तक मामला शांत हो गया था। यदि मामले से संबंधित तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, बैठक में पार्षद अतुल के वरिष्ठ लिपिक जितेंद्र सिंह से मार्ग प्रकाश क्रय सामग्री, प्रकाशन, टेलीफोन ऑफिस के खर्चों का लेखाजोखा मांगा गया था। जिसे लेकर हंगामा शुरू हुआ था। इस दौरान ईओ अंजली मिश्रा ने पुलिस को हंगामे की सूचना दी थी।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this