18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यUP: समय से पहले कर दी स्कूल की छुट्टी, अंदर रह गया...

UP: समय से पहले कर दी स्कूल की छुट्टी, अंदर रह गया चार साल का मासूम, ऐसे बची जान

Published on

प्रयागराज,

प्रयागराज की मेजा तहसील के एक प्राथमिक विद्यालय में टीचर्स की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. सोमवार को विद्यालय के स्टाफ ने स्कूल को निर्धारित समय से आधे घंटे पहले ही बंद कर दिया. जब कुछ लोग स्कूल के पास से गुजरे तो देखा कि एक बच्चा रो रहा था, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो पर लोग स्कूल प्रशासन और टीचर्स पर सवाल उठा रहे हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.

ये है कहानी
डिजिटल अटेंडेंस के खिलाफ प्रयागराज के जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सभी टीचर को जाना था. इसलिए विद्यालय से बच्चों की आधे घंटे पहले छुट्टी कर दी गई और स्कूल में बाहर से ताला लगा कर सभी लोग वहां से चले गए. थोड़ी देर बाद उसी स्कूल के कमरे से एक बच्चे के रोने की आवाज आने लगी. गांव वालों को लगा स्कूल तो बंद है तो यह बच्चे की आवाज आ कहां से रही है. जब स्कूल में जाकर लोगों ने देखा तो एक बच्चा अंदर रो रहा था. गांव के लोगों ने इस वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और यह कहां जाने लगा स्कूल की टीचरों की गलती की वजह से स्कूल में बच्चा बंद हो गया.

क्लास में सो गया था चार साल का छात्र
दरअसल, प्रयागराज के मेजा के लोहार गांव के रहने वाली शिवानी इसी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है और उसका छोटा भाई शिवांश भी इसी स्कूल कैंपस में बने आंगनवाड़ी का छात्र है. जब छात्र की छुट्टी हो गई तो वह अपने बहन के क्लासरूम में जाकर बैठ गया. कुछ देर बाद क्लासरूम के कोने में जाकर वह सो गया और शिवानी स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसे भूलकर अपने घर को चली गई. जब वह घर पहुंची तो परिवार वालों ने शिवांश को पूछा तो उसने कहा मैं उसे स्कूल भूल आई.

शिवांश की जब आसपास खोज शुरू हुई तो वह कहीं नहीं मिला. इसके बाद परिवार वाले शिवानी को लेकर स्कूल पहुंचे तो देखा वह स्कूल के अंदर ताले में बंद था. स्कूल के टीचर को प्रदर्शन में जाना था, लिहाजा ताला बंद करके स्कूल से चली गई यह सोचकर की स्कूल में कोई बच्चा अब नहीं है. जब हो हल्ला मचा तो कुछ काफी देर बाद स्कूल की टीचर ने पहुंचकर गेट का ताला खोलकर बच्चों को बाहर निकाला. लेकिन तब तक बहुत शोर मच चुका था. वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था.

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने लिया एक्शन
वायरल वीडियो और घटना की सूचना पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने दोनों टीचरों के खिलाफ एक्शन लिया है. बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी के मुताबिक, स्कूल में पढ़ने आने वाले बच्चों की छुट्टी का समय 2:00 बजे हैं और स्कूल के शिक्षकों को 2:30 बजे जाने का समय है. लेकिन स्कूल के शिक्षक 2:00 से पहले चले गए. टीचर की गलती की वजह से बच्चे को स्कूल में बंद रहना पड़ा क्योंकि इस प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल की ड्यूटी कहीं बाहर लगी थी. इसलिए सहायक अध्यापिका जुली कुमारी कार्यवाहक प्रिंसिपल बनाया गया था. इन्हीं के साथ ललित सिंह और आंगनबाड़ी की रसोइया सरोज सिंह भी मौजूद थीं. जिसमें जुली कुमारी को सस्पेंड कर दिया गया है. शिक्षामित्र ललित सिंह का 1 दिन का वेतन रोका गया है. इसके अलावा यह अल्टीमेटम दिया गया है अगर दोबारा ऐसी गलती हुई तो आपके संविदा समाप्त कर दी जाएगी. वहीं, इस मामले में एग्जास्ट कमेटी का गठन कर दिया गया है, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार अवस्थी को जांच अधिकारी बनाया गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...