17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्ययूपी: शिवपाल को विधानसभा में नहीं मिली आगे की सीट, अखिलेश की...

यूपी: शिवपाल को विधानसभा में नहीं मिली आगे की सीट, अखिलेश की मांग खारिज

Published on

लखनऊ,

यूपी विधानसभा में शिवपाल सिंह यादव को आगे की सीट नहीं मिल सकेगी. अखिलेश यादव की इस मांग को ठुकरा दिया गया है. जिसके बाद अब शिवपाल को भतीजे अखिलेश के विधायकों के साथ ही बिठाना होगा. हालांकि विधानसभा में सपा के लिए 1 सीट बढ़ाई गई है. जिसके बाद सपा के पास अब आगे की लाइन में 5 सीटें हो गई हैं. लेकिन वरिष्ठता और अलग पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर शिवपाल को आगे की लाइन में सीट नहीं मिल सकेगी. उन्हें विधायक के तौर पर ही सीट मिलेगी.

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष को इस बात के लिए पत्र लिख कर कहा था कि शिवपाल सिंह यादव यूपी विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य (वरिष्ठ विधायक ) हैं और एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. ऐसे में उनको आगे की सीट दी जाए. लेकिन बताया जा रहा है कि तकनीकी आधार पर यह पत्र ग़लत था, जिसके चलते शिवपाल को आगे की सीट नहीं मिलेगी. जिसके बाद समाजवादी पार्टी को आवंटित सीटों में से एक सीट शिवपाल को देने का फ़ैसला अब सपा विधानमंडल दल के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव को करना होगा.

गौरतलब है कि विधानसभा में फिलहाल सपा को आवंटित 4 सीटों में खुद अखिलेश यादव, आज़म खान, अवधेश प्रसाद और लालजी वर्मा बैठते हैं. अभी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे और वरिष्ठ विधायक ओम् प्रकाश सिंह भी दूसरी पंक्ति में बैठते हैं. सपा ने मांग की थी कि आगे की लाइन में उनकी सीट्स बढ़ायी जाए.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...