12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यUP: चोर की पैरवी करने पहुंचे सुहेलदेव पार्टी के नेता! कोर्ट परिसर...

UP: चोर की पैरवी करने पहुंचे सुहेलदेव पार्टी के नेता! कोर्ट परिसर में हो गई पिटाई

Published on

सुल्तानपुर,

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा को दीवानी परिसर में उग्र भीड़ ने पीट दिया. घटना तब हुई जब वह बाइक चोरी के आरोपी रिश्तेदार की पैरवी के लिए वहां पहुंचे थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के दीवानी न्यायालय परिसर की है. अखिलेश शर्मा को उनके दूर के रिश्तेदार ने फोन कर बताया कि वह मुसीबत में हैं और मदद के लिए बुलाया. रिश्तेदार की उम्र और स्थिति को देखते हुए अखिलेश शर्मा तुरंत दीवानी परिसर पहुंचे. वहां पहुंचने पर पता चला कि उनके रिश्तेदार को बाइक चोरी के आरोप में पकड़ा गया है.

अखिलेश शर्मा ने जैसे ही चोरी के आरोप की जानकारी ली, उन्होंने खुद को इस मामले से अलग कर लिया. इसके बावजूद, वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन पर आरोप लगाया कि वह बाइक चोर की पैरवी कर रहे हैं. इसी दौरान कुछ लोगों ने अखिलेश शर्मा को बातचीत के बहाने बुलाया और फिर अचानक उन पर हमला कर दिया. उग्र लोगों ने उन्हें बुरी तरह पीटा. पिटाई के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

पिटाई से घायल अखिलेश शर्मा ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि वह जैसे ही चोरी के मामले की सच्चाई समझे, उन्होंने खुद को आरोपी से अलग कर लिया. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ऐसे लोगों का समर्थन नहीं करती है. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर अखिलेश शर्मा को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है. पुलिस का कहना है कि पिटाई करने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...