12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यUP में स्वास्थ्य का बुरा हाल : इलाज में लापरवाही से किशोरी...

UP में स्वास्थ्य का बुरा हाल : इलाज में लापरवाही से किशोरी की मौत, भड़की भीड़ ने अस्पताल में मचाया तांडव, जीटी रोड घंटों जाम

Published on

कन्नौज,

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध इलाज के चलते मौत के बाद भारी बवाल मच गया. परिजनों और स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी और जीटी रोड पर शव रखकर धरना देते हुए जाम लगा दिया. पुलिस को स्थिति संभालने के लिए दो थानों की फोर्स और अधिकारियों को मौके पर भेजना पड़ा.

मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का है. मोहल्ला बुद्धू कूंचा निवासी राजेश गुप्ता की बेटी रुचि गुप्ता को बुखार होने पर परिजन पास के निजी अस्पताल में ले गए. शुरूआती इलाज के बाद हालत में सुधार हुआ, लेकिन बाद में तबीयत बिगड़ गई. आरोप है कि स्टाफ नर्स ने दोबारा इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई. रुचि को फौरन फर्रुखाबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

इसके बाद परिजन शव को अस्पताल ले आए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और जमकर तोड़फोड़ की. इस दौरान डॉक्टर मौके से फरार हो गया, जबकि उसकी पत्नी बच्चों के साथ अस्पताल में ही मौजूद थी. पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और थाने पहुंचाया.

भीड़ ने जीटी रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया. महिलाएं सड़क पर बैठ गईं और घंटों यातायात ठप रहा. पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल भीड़ को शांत कराया और जाम खुलवाया. फिलहाल मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...