14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यUP: दंगल जीतने के बाद ग्रामीणों ने पहलवान को दौड़-दौड़ा कर पीटा,...

UP: दंगल जीतने के बाद ग्रामीणों ने पहलवान को दौड़-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल

Published on

कानपुर देहात ,

कानपुर देहता के धरमपुर गांव से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां ग्रामीणों ने एक पहलवान को पीट दिया. जानकारी के मुताबिक दशहरा के मौके पर गांव में एक दिवसीय दंगल कराया गया था. पीड़ित पहलवान अजीत सिंह चौहान ने बताया कि दंगल जीतने के बाद जब वह इनाम लेने की बारी आई तो कुछ ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी. पुलिस ने 8 नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

घटना के अनुसार, अजीत सिंह चौहान, जो कि जसापुर के निवासी हैं, दंगल में कुश्ती करने पहुंचे थे. उन्होंने कानपुर के एक पहलवान को हराकर दंगल जीत लिया था. जब अजीत इनाम लेने के लिए मंच पर पहुंचे, तभी दूसरा पहलवान भी अपनी जीत का दावा करने लगा. इसी बीच आयोजकों और ग्रामीणों ने अजीत के साथ मारपीट शुरू कर दी.

ग्रामीणों ने पहलवान को पीटा
पीड़ित पहलवान अजीत ने बताया कि वह जैसे-तैसे वहां से भागकर उसने अपनी जान बचाई. घटना के बाद उन्होंने मंगलपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अजीत की तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर 8 नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने अब तक पवन गुप्ता, अंटू गुप्ता, और राघव गुप्ता को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

पुलिस ने दर्ज किया केस
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ग्रामीण पहलवान अजीत को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं. पुलिस का कहना है कि दंगल आयोजन के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी. फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...