29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यUP: सास ने खोला दरवाजा तो कमरे में फंदे से लटकी मिली...

UP: सास ने खोला दरवाजा तो कमरे में फंदे से लटकी मिली बहू और तीन पोते-पोतियों की लाश, कारण कर देगा हैरान

Published on

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में महिला और तीन बच्चों का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया जिसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई. घटना भदोही गांव की है. यह घटना शनिवार सुबह सामने आई, जब मृतका की सास ने कमरे का दरवाजा खोला. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक चार लोगों की लाश मिलने की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मृतक महिला का पति घटना के बाद से फरार है जिस वजह से पुलिस को उसी हत्या करने का शक है.

घटना को लेकर एसपी अनिल कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान 23 साल के कोमल उर्फ दुर्गेश्वरी देवी और उसके डेढ़ साल के तीन बच्चों बेटे रौनक और बेटियों लक्ष्मी और ज्वाला के रूप में हुई है. कोमल की शादी भदोही गांव निवासी संदीप कुमार उर्फ तेजा से तीन साल पहले हुई थी.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के डेढ़ साल बाद कोमल ने तीन बच्चों को जन्म दिया. शुक्रवार रात संदीप ने शराब के नशे में कोमल के साथ मारपीट की थी. जब संदीप की मां ने उसे बचाने की कोशिश की, तो उसने अपनी मां के साथ भी दुर्व्यवहार किया था. शनिवार सुबह जब संदीप की मां ने कोमल के कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला. दरवाजा धक्का देकर खोलने पर उसने देखा कि कोमल और उसके तीनों बच्चे पंखे से लटके हुए हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि कोमल अपने पति से परेशान थी और उसने यह कदम इसी वजह से उठाया. पुलिस ने कोमल के पिता जगदंबा प्रसाद की शिकायत पर संदीप कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. एसपी अनिल कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने फरार संदीप कुमार की तलाश तेज कर दी है.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...