7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्ययूपी : 'पत्नी ने प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की...', पति ने...

यूपी : ‘पत्नी ने प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की…’, पति ने पुलिस के सामने बयां किया दर्द

Published on

मेरठ ,

यूपी के मेरठ में एक पति ने थाने पहुंचकर अपनी पत्नी पर उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाया है. पति का कहना है कि पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट काटने की भी कोशिश की. पति ने पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. हालांकि, पत्नी ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है.

दरअसल, पूरा मामला मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर का है. यहां असम के रहने वाले ने युवक ने बताया कि उसकी शादी ज्वालापुर हरिद्वार की रहने वाली लड़की से 6 साल पहले हुई थी. युवक के मुताबिक, अक्सर उसकी पत्नी उससे झगड़ा करती है. उसका उत्पीड़न करती है और मारपीट करती है.

पत्नी के झगड़े से परेशान पति का दावा है कि हद तो तब हो गई जब लड़ाई-झगड़े के दौरान पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट तक काटने की कोशिश की. आरोप है कि पत्नी ने पति के हाथ-पैर बांधे और उसके चाकू से प्राइवेट पार्ट को काटने की कोशिश की. वह पति पर घरजमाई बनने का दबाव बना रही थी.

बकौल पति- इन हरकतों की वजह से मेरठ पुलिस से पत्नी की शिकायत की है. जिसपर पुलिस ने जांच के बाद एक्शन लेने की बात कही है. शिकायतकर्ता युवक का कहना है कि मामले को सुलझाने के लिए पंचायत भी हुई लेकिन पत्नी नहीं मानी. पत्नी मुझ पर जुल्म ढहाती है. मेरे बुजुर्ग माता-पिता से झगड़ा करती है.

वहीं, पत्नी ने सभी आरोपों को झूठा बताया है और कहा कि उसके पति का एक दूसरी महिला से संबंध है. जिसका विरोध करने पर उसने फर्जी आरोप लगाए हैं. मामले में मेरठ के सीओ कोतवाली ने बताया कि थाना लोहिया नगर अंतर्गत जाहिदपुर के रहने वाले एक युवक द्वारा अपनी पत्नी पर आरोप लगाए हैं. पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...