33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्ययूपी : मुरादाबाद में सलवार सूट पहनकर निकली महिला सिपाही पर हमला,...

यूपी : मुरादाबाद में सलवार सूट पहनकर निकली महिला सिपाही पर हमला, सिर दीवार में पटका और पेट में लात मारी, वीडियो वायरल

Published on

मुरादाबाद:

उत्तर प्रदेश मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला सिपाही के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अधिकारियों को दी शिकायत में बताया कि घटना उस समय हुई जब महिला सिपाही सलवार सूट पहने वह मकान मालिक के घर जा रही थी। रास्ते में चक्कर की मिलक तिराहे पर समोसे की दुकान के पास कुछ अज्ञात युवकों ने उसे रोका और मारपीट की।

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में चक्कर की मिलक इलाके में एक महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिला कांस्टेबल के साथ आरोपी मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित महिला कांस्टेबल ने बताया कि बाइक सवार युवक ने अपनी बाइक पर बैठने का दबाव बनाया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो युवक और उसके दो साथियों ने उनसे मारपीट की।

पांच-छह युवकों ने महिला सिपाही पर किया हमला
शिकायत के अनुसार, पांच से छह युवकों ने महिला सिपाही को रोककर उनकी मोटरसाइकिल स्टार्ट करने के लिए कहा। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में इरफान, सालिम और अन्य को नामजद किया गया है। आरोप है कि इन युवकों ने उन्हें नाली में घसीटकर धक्का दिया और गाली-गलौज की एक आरोपी ने उसे गलत नियत से छूने और गला दबाने की कोशिश की। हमले के दौरान पीड़िता के सिर को दीवार पर मारा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पेट में भी लात मारी गई। शिकायत में बताया गया कि स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और युवकों को रोका।

हमला करने के बाद आरोपी फरार
पीड़िता के पुलिस में तैनात होने की जानकारी मिलने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेज कर दी गई है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...