11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यUP: बहन से छेड़खानी के विरोध में रॉड मारकर युवक की हत्या,...

UP: बहन से छेड़खानी के विरोध में रॉड मारकर युवक की हत्या, परिवार में पसरा मातम

Published on

महोबा ,

महोबा जिले के भटीपुरा इलाके में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर 25 वर्षीय युवक फिरोज की जान चली गई. यह दर्दनाक घटना मंगलवार को दिनदहाड़े भटीपुरा पुलिस चौकी के पास घटित हुई, जब आरोपी नईम ने लोहे की रॉड से फिरोज पर हमला किया था. मृतक के परिजनों के अनुसार, आरोपी बहन पर अश्लील टिप्पणियां करता था और इस मामले में पहले भी उसे समझाया गया था.

आरोपी के खिलाफ तहरीर मिलने पर पुलिस ने पहले ही मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था. सीओ सिटी दीपक दुबे ने बताया कि अब युवक की मृत्यु हो जाने पर मुकदमे में हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं और पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. यह घटना उस समय हुई जब फिरोज अपनी भांजी और भतीजी को स्कूल से लाने जा रहा था.

लोहे की रॉड मारकर युवक की हत्या में
दबंग नईम ने लोहे की रॉड से फिरोज पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल फिरोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान आज फिरोज की मौत हो गई.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
परिवार में सबसे छोटे भाई फिरोज की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है. परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी नईम के पिता के प्रभाव के चलते पहले की शिकायतें नजरअंदाज की गईं. मृतक के भाई असलम ने बताया कि नईम ने फिरोज को पहले भी धमकी दी थी. परिवार के मुताबिक, बहन की सुरक्षा के कारण फिरोज खुद बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने लगा था. हमले के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, फिरोज तीन भाइयों में सबसे छोटा था.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...