21.8 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान और बांग्लादेश के झंडे पर पेशाब करो, पर फिलिस्तीन हमारा धर्म…...

पाकिस्तान और बांग्लादेश के झंडे पर पेशाब करो, पर फिलिस्तीन हमारा धर्म… सपा नेता अबु आजमी का विवादित बयान

Published on

मुंबई

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने वक्फ कानून को लेकर बयान दिया है। अबू आजमी मुंबई में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों के साथ राजभवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए वक्फ कानून के सवाल पर कहा कि हम ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नेतृत्व के पीछे हैं। हम उन्हें फॉलो करते हैं। मुस्लिम अल्पसंख्यकों का जो भी मुद्दा है, वह मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा तय किया जाता है और उसी के तहत हम आज मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों के साथ राजभवन आए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन हमारा है।

अबु आजमी ने कहा कि हम नए वक्फ कानून का विरोध करते हैं। ज्ञापन सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में दिया जा रहा है। हमें राजभवन से यह आश्वासन मिला है कि आपका संदेश दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति तक पहुंचा दिया जाएगा।

‘सच्चाई की लड़ाई’
एसपी नेता ने कहा कि जो लोग वक्फ कानून का समर्थन कर रहे हैं, वह घुटने टेक कर सरकार की चाटुकारिता कर रहे हैं। हर युग में ऐसे लोग पैदा हुए हैं। सच्चाई यह है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड वक्फ की सच्चाई की लड़ाई लड़ रहा है। वक्फ की संपत्ति मुसलमानों के लिए दी गई है और इसमें सरकार का हस्तक्षेप बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि 5 तारीख को कोई अच्छा फैसला आना चाहिए।

पहलगाम हमले पर दी सफाई
पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर सपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने कहा था कि जब नोटबंदी हो जाएगी और आर्टिकल 370 खत्म हो जाएगा तो आतंकवाद भी खत्म हो जाएगा। लेकिन आतंकवाद कहां खत्म हुआ? पहलगाम में आतंकवादी आए और जाति धर्म पूछकर लोगों की गोली मारकर हत्या की और चले गए। मुझे लगता है कि सरकार को इस पर चिंता व्यक्त करनी चाहिए और तुरंत एक्शन लेना चाहिए। पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है।

‘कठोर संदेश दें पीएम मोदी’
सपा नेता ने कहा कि जिन लोगों के परिवार के सदस्य मारे गए, वे लोग चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं कि मुसलमान ने हमारी मदद की। इसमें हिंदू-मुस्लिम ना करें। देश के अलग-अलग हिस्सों में कश्मीरी लोगों का मारा और भगाया जा रहा है। मुसलमानों की दुकानें तोड़ी जा रही हैं। हमें मिलजुलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। आतंकवादी हमें आपस में लड़ाना चाहते हैं, इसलिए तो उन्होंने पहलगाम में लोगों को धर्म पूछकर मारा। आप भी लोगों को अलग कर रहे हैं, आतंकवादी जो चाहते हैं उनका मकसद पूरा हो रहा है। जो आतंकवादी कर रहे हैं, वही आप भी कर रहे हैं। मुझे लगता है कि पीएम मोदी को एक कठोर संदेश देना चाहिए कि हम सबको मिलकर आतंकवाद को खत्म करना है।

फिलिस्तीन का झंडा जलाने के सवाल पर अबू आजमी ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के झंडे को काटो, उन पर पेशाब करो, कुछ भी करो लेकिन फिलिस्तीन का झंडा क्यों जला रहे हो? हमारा धर्म फिलिस्तीन से जुड़ा हुआ है। फिलिस्तीन का झंडा जलाने की क्या जरूरत है? सरकार सिर्फ तमाशा देख रही है, यह ठीक नहीं है।

संजय राउत का किया सपोर्ट
संजय राउत द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री का इस्तीफा मांगने के सवाल पर अबू आजमी ने कहा कि मैं उनकी मांग से सहमत हूं। हमले से एक दिन पहले पहलगाम में बहुत सुरक्षा थी, लेकिन जिस दिन हमला हुआ उस दिन सुरक्षा नहीं थी। आतंकवादी आराम से आए और निहत्थे लोगों को मारकर चले गए। उन्होंने केंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग अपनी नाकामी छुपाते हैं। अगर कोई काम अच्छा है तो ये उसका श्रेय लेते हैं और अगर बुरा है तो ये दूसरों को श्रेय देते हैं।

एजाज खान के द्वारा होस्ट किए जा रहे शो हाउस अरेस्ट को लेकर हो रहे बवाल पर उन्होंने कहा कि एजाज खान जैसे लोगों को ज्यादा बढ़ावा नहीं देना चाहिए, वह नशे में धुत रहता है। मुझे लगता है कि सरकार को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए और जेल भेजना चाहिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

More like this

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...