29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : बदायूं में बीजेपी विधायक सहित 16 लोगों पर गैंगरेप...

उत्तर प्रदेश : बदायूं में बीजेपी विधायक सहित 16 लोगों पर गैंगरेप और करोड़ों की धोखाधड़ी का केस दर्ज

Published on

बदायूं ,

उत्तर प्रदेश के बदायूं में सिविल लाइंस थाने में बिल्सी से बीजेपी विधायक हरीश शाक्य, उनके भाई, भतीजे सहित 16 लोगों के खिलाफ गैंगरेप और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है. एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपों में गैंगरेप, करोड़ों की धोखाधड़ी और शिकायतकर्ता को झूठे मामलों में फंसाना शामिल है.

एमपी/एमएलए कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लीलू चौधरी ने 11 दिसंबर को एक ग्रामीण द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद यह आदेश जारी किया. इस शिकायत में ये आरोप लगाया गया था कि बीजेपी विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व वाला एक गिरोह उसे और उसके परिवार के सदस्यों को दबाव और धमकियों के जरिए जबरन वसूली कर रहा है.

यह विवाद ग्रामीण के स्वामित्व वाली जमीन के टुकड़े को लेकर है. बीजेपी विधायक और उनके सहयोगियों ने शिकायतकर्ता और उसके परिवार पर कम कीमत पर जमीन बेचने का दबाव बनाया. परिवार ने जब विरोध किया, तो उन पर कई झूठे मामले दर्ज करा दिए गए. इसमें हत्या और बलात्कार के झूठे मामलों में फंसाना और जबरदस्ती धमकियां देना शामिल है.

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि विधायक और उनके सहयोगियों ने परिवार की जमीन के कुछ हिस्सों पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया है. इतना ही नहीं उन लोगों ने 17 सितंबर को उनके कैंप कार्यालय में उसकी पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार किया था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि अदालत के आदेश के बाद केस दर्ज किया गया है.

एसपी ने बताया कि सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ने शनिवार को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हरीश शाक्य और उनके अकाउंटेंट भाई सत्येंद्र सिंह शाक्य सहित 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसके साथ ही अदालत को सूचित कर दिया गया है कि सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह जांच टीम का नेतृत्व करेंगे

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...