6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : दोस्त की पत्नी पर थी बुरी नीयत, विरोध जताने...

उत्तर प्रदेश : दोस्त की पत्नी पर थी बुरी नीयत, विरोध जताने पर कर दी हत्या.. पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on

झांसी:

उत्तर प्रदेश में झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम अठोदना में 25 मई की रात शशि अहिरवार नाम के व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में मृतक शशि के दोस्त गुलाम हैदर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शशि की पत्नी पर बुरी नीयत रखता था। इसको लेकर दोनों दोस्तों में कहासुनी भी हुई थी। जिसके बाद शशि ने हैदर को कभी घर पर नहीं आने की चेतावनी दी थी। इसी बात का बदला लेने के लिए गुलाम हैदर ने शशि को विश्वास में लेकर 25 मई की रात को पार्टी के लिए बुलाया और शराब पिलाने के बाद पत्थर से हमला कर के हत्या कर दी।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 25 मई की रात शशि अहिरवार की हत्या हुई थी। थाना प्रभारी रक्सा को 26 मई की सुबह 6.30 बजे अज्ञात शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना पर थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। मृतक की शिनाख्त शशि अहिरवार के रूप में हुई।

एसपी सिटी ने आगे बताया कि इस मामले में झांसी के अठोदना गांव का रहने वाला गुलाम हैदर गिरफ्तार हुआ है। आरोपी मृतक से पूर्व परिचित था और इसका मृतक के घर आना जाना था। आरोपी हैदर मृतक शशि की पत्नी पर गलत नजर रखता था। शशि इस वजह से हैदर का विरोध करता था। आरोपी ने योजना बनाकर शशि को शराब पिलाकर नशे में कर दिया और फिर सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...