7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : गोरखपुर में नाबालिग लड़की से बलात्कार, धर्म परिवर्तन के...

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर में नाबालिग लड़की से बलात्कार, धर्म परिवर्तन के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार

Published on

गोरखपुर ,

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के बाद धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की घटना सामने आई है. इस मामले में 20 वर्षीय युवक के खिलाफ बीएनस और उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है.

सर्किल ऑफिसर अभिषेक प्रताप अजेय ने मंगलवार को बताया कि आरोपी युवक की पहचान कुशीनगर जिले के निवासी अकबर हुसैन के रूप में हुई है. उसने पहले एक हिंदू नाबालिग लड़की का अपहरण किया. इसके बाद उसके साथ बलात्कार किया. फिर पीड़िता को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया.

पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण), 87 (शादी के लिए मजबूर करना) और धारा 64 (बलात्कार), उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है.

बताते चलें कि सितंबर में बाराबंकी जिले में हिंदू बनकर एक महिला से शादी करने और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने ये कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा सिंह की अदालत के निर्देश पर की थी.

अदालत ने 32 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद इस मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया था. आरोपी का नाम मोहम्मद आजम जैदी है. वो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि आजम ने अपना नाम अमन बताकर साल 2016 में उससे शादी की थी. इसके बाद वो ससुराल पहुंची.

वहां उसे अपने पति की असलियत के बारे में पता चल गया. उसने विरोध किया तो धमकियां मिलीं और यौन उत्पीड़न किया गया. महिला की शिकायत के बाद सीजेएम सुधा सिंह ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. पुलिस ने मोहम्मद आजम जैदी के खिलाफ केस दर्ज किया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this