11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : नाबालिग बेटियों से रेप कर रहा था सौतेला पिता,...

उत्तर प्रदेश : नाबालिग बेटियों से रेप कर रहा था सौतेला पिता, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा और उठाया ये कदम

Published on

गाजियाबाद,

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से रेप का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक दो नाबालिग लड़कियों को उनका सौतेला पिता अपनी हवस का शिकार बना रहा था. इस मामले की जानकारी होने पर आरोपी की पत्नी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

गाजियाबाद पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शख्स को उसकी पत्नी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के खिलाफ नाबालिग सौतेली बेटियों से बलात्कार करने का आरोप है.

गाजियाबाद के कविनगर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोपी की पत्नी और दोनों नाबालिग लड़कियों की मां ने बताया कि पिछले छह महीनों से उसका पति उसकी पिछली शादी से हुई दोनों नाबालिग बेटियों का यौन शोषण कर रहा है.

महिला ने आरोप लगाया कि बुधवार को उसने अपने पति को अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करते हुए पकड़ा. इसके बाद महिला की 16 वर्षीय बड़ी बेटी ने भी अपने सौतेले पिता पर पिछले कुछ महीनों में उसके साथ कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया. इस मामले का खुलासा होने से महिला के पैरों तले से जमीन खिसक गई.

सहायक पुलिस आयुक्त (कविनगर) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों लड़कियों ने अपनी मां को बताया कि आरोपी ने इस बारे में किसी को भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. अधिकारी ने कहा कि महिला ने अपनी सास पर भी अपने पति का साथ देने का आरोप लगाया है.

एसीपी श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शिकायतकर्ता महिला ने अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद आरोपी से शादी की थी.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...