11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : तंदूरी रोटी बनी मौत की वजह! अमेठी में शादी...

उत्तर प्रदेश : तंदूरी रोटी बनी मौत की वजह! अमेठी में शादी समारोह में भिड़े दो युवक, दोनों की गई जान

Published on

अमेठी,

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आई है. यहां शादी समारोह के दौरान तंदूरी रोटी को पहले लेने के विवाद में दो युवकों की जान चली गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह सनसनीखेज घटना जामो थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में हुई, जहां एक आम सी बात ने हिंसक रूप ले लिया और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं.

दरअसल, घटना शनिवार शाम की है जब बलभद्रपुर गांव निवासी रामजियावन वर्मा की बेटी की शादी थी. बारात शांतिपूर्ण ढंग से आई और रस्में निभाई जा रही थीं. लेकिन जैसे ही खाने का वक्त आया और तंदूरी रोटी परोसी जाने लगी. इस दौरान 18 वर्षीय रवि कुमार उर्फ कल्लू और 17 वर्षीय आशीष कुमार के बीच पहले रोटी लेने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों युवक लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर टूट पड़े.

हिंसक झगड़े में आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रवि को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था. मगर, रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया. इस दुहाई देने वाले हादसे की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया. शादी का घर पल भर में शोक स्थल बन गया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामले में पुलिस ने कही ये बात
गौरीगंज सर्किल के सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि शादी की बारात चढ़ने के दौरान दो युवकों में मारपीट हो गई थी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी. मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...